प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के 50 'प्रेरक वचन'



मोदी जी के 50 प्रेरक-वचन (कोट्स) जो आपको सफल जीवन जीने की प्रेरणा देंगे। साथ ही, देश-समाज के प्रति आपके योगदान के प्रति भी आपको यह सजग करेंगे। कमेन्ट-बॉक्स में अपने विचार अवश्य दर्ज करें।

युवा-वर्ग के लिए क्या कहते हैं मोदीजी? Quotes for Indian Youth

  1. कठिन परिश्रम कभी असफल नहीं होता, वह आपको संतुष्ट करता है।
  2. युवा देश का वर्तमान है, और बच्चे देश का भविष्य।
  3. हम परीक्षा को जीवन मरण का सवाल बना लेते हैं, जबकि परीक्षा केवल आपके साल भर की पढ़ाई की ही होती है। यह आपके जीवन की कसौटी नहीं है।
  4. अनुभव से सीखना और शिक्षा से सीखना दोनों ही ज़रूरी हैं। आपकी शिक्षा और मूल्य यह तय करते हैं कि आप अपने अनुभव से कैसे सीखते हैं।
  5. "एक छोटा आदमी हूं, छोटे लोगों के लिए कुछ बड़ा करना चाहता हूं।"
  6. सम्मान हमेशा समय और स्थिति का होता है, और इंसान उसे अपना समझ लेता है।
  7. विश्व भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है।
  8. मैं आपसे वादा करता हूं कि यदि आप 12 घंटे काम करेंगे, तो मैं 13 घंटे काम करूंगा। यदि आप 14 घंटे काम करेंगे, तो मैं 15 घंटे काम करूंगा, क्योंकि मैं कोई प्रधानमंत्री नहीं, प्रधान सेवक हूं।
  9. यदि 125 करोड़ लोग एक साथ काम करें, तो भारत 125 करोड़ कदम आगे बढ़ जाएगा।
  10. हमें जीवन भर विद्यार्थी की तरह रहना चाहिए, और जीवन के हर क्षण से सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए।


मन को सकारात्मक रखने में सहायक मोदी जी के विचार - Modiji's Quotes for Positive Mind

  1. जैसे-जैसे आत्मविश्वास का अभाव होता है, वैसे-वैसे अंधविश्वास का प्रभाव बढ़ता जाता है। इसलिए खुद के विश्वास को बढ़ाएं।
  2. व्यक्तियों को अपनी इच्छाएं स्थिर रखनी चाहिए, तभी वे संकल्प बनती हैं।
    इच्छा+स्थिरता= संकल्प
    संकल्प+ पुरुषार्थ= सिद्धि
  3. मनुष्य को सफल किसी को पराजित करने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं को आनंद देने के लिए ,अपनों को खुशियां देने के लिए होना चाहिए।
  4. जो व्यक्ति खुद को कसना जानता है, वह जीवन की सभी कसौटियों को पार कर जाता है।
  5. हमें हर दिन स्वयं की परीक्षा लेनी चाहिए कि हम कल कहां थे, और आज कहां आ गए हैं।
  6. जीवन की सभी परीक्षाओं में वॉरियर बनें।
  7. हर मनुष्य को जीवन में आगे बढ़ने के लिए सबसे पहले खुद को पहचानने की कोशिश करनी चाहिए।
  8. हर मनुष्य को अपने संकल्प सकारात्मक रखने चाहिए। किसी से आगे जाने की न सोचें, खुद से आगे जाने की सोचें।
  9. प्रत्येक व्यक्ति के लिए सच्ची निष्ठा, लगन और श्रद्धा से काम करना ही सच्चा धर्म है।
  10. सभी को सपने देखने का अधिकार है, पर हमें अपने सपनों को संकल्प का रूप देना होगा। अपने आइडिया को बेकार न जाने दें।

vayam.app

मोदी के व्यक्ति-समाज के बारे में प्रेरक कथन - Modiji's Quotes on Person-Society

  1. ये जो मुश्किलों का अंबार है, यही मेरे हौसलों की उड़ान है।
  2. मैं खुश हूं कि मुझे उम्मीदों के पैमाने पर आंका गया है, ना कि यश और अपयश के पैमाने पर।
  3. मैं इस देश का प्रधानमंत्री नहीं, मैं इस देश का चौकीदार हूं, और मैं वो चौकीदार हूं, जो चौकीदारी बड़ी मुस्तैदी से करता है।
  4. समाज की सेवा करने का मौका हमें अपना ऋण चुकाने का मौका देता है।
  5. जितना अधिक हम कौशल विकास को महत्व देंगे, उतने अधिक हमारे देश के युवा सक्षम होंगे।
  6. हर नागरिक को यह महसूस होना चाहिए कि यह देश मेरा है, मुझे देश के लिए काम करना है, और देश की विकास यात्रा में मुझे भी योगदान देना है।
  7. मेरा सदैव मानना रहा है कि भारत में ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसका सामना इस देश का युवा ना कर सके।
  8. दुनिया में दो ही सच्चे ज्योतिषी हैं, मन की बात समझने वाली मां और भविष्य को पहचानने वाला पिता।
  9. सत्य के सहारे जीना है ,सत्य के साथ चलना है।
  10. आप सत्य बोलते जाइए, विजय आपकी निश्चित है।


मोदीजी के स्वदेशी/ आत्मनिर्भर भारत पर बोले गए विचार- Prime Minister Narendra Modi's Quotes on Aatmanirbhar Bharat / Swadeshi Abhiyan

  1. वो लूट रहे हैं सपनों को ,मैं चैन से कैसे सो जाऊं?
    वो बेच रहे हैं भारत को, खामोश मैं कैसे हो जाऊँ?
  2. आत्मनिर्भर भारत का संकल्प आपके त्याग, बलिदान, पुरुषार्थ के कारण और भी मजबूत होता है
  3. आत्म निर्भर भारत की इमारत  जिन पांच स्तम्भों पर टिकी है वे हैं - इकॉनमी, इंफ्रास्ट्रक्चर, सिस्टम, डेमोग्राफी, डिमांड।
  4. मैं एक डिजिटल भारत का सपना देखता हूँ, जो स्वदेशी नींव पर खड़ा हो।
  5. आत्म निर्भरता हमें सुख और संतोष देने के साथ साथ सशक्त भी करती है।
  6. इक्कीसवीं सदी को भारत की सदी बनाने का हमारा दायित्व आत्मनिर्भर भारत के प्रण से ही पूरा होगा।
  7. जितना दम है, लगा दो भारत को एक सशक्त और आत्म निर्भर देश बनाने में... मैं आपके साथ खड़ा हूँ। तुम भी लोगों को अपने साथ जोड़ कर देश को खड़ा करने मे सहायता करो।
  8. भारत आँख उठाकर या आँख झुकाकर नहीं, बल्कि आँख मिलाकर बात करने में भरोसा रखता है।
  9. आओ मिलकर सभी स्वदेशी अपनाएं, स्वदेशी अपनाकर भारत को आत्म निर्भर बनायें।
  10. हमारे पूर्वज सांपों के साथ खेलते थे, और आज हम माउस के साथ खेलते हैं।


मोदीजी के प्रेरक विचार - Modiji's Inspirational Quotes (Mixed)

  1. मेरे लिए तो सच्चे धर्म का मतलब सिर्फ अपने काम के प्रति पूर्ण निष्ठावान होना है।
  2. दीपक की लौ की तरह ऊपर उठना ही हर व्यक्ति की स्वाभाविक प्रवृत्ति है। आइये हम सभी इस प्रवृत्ति को एक साथ मिलकर विकसित करें।
  3. आत्मशक्ति व्यक्ति को महान बनती है, जो व्यक्ति आत्मशक्ति से परिपूर्ण है। वह सदैव अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है।
  4. हममें से सभी के अंदर अच्छे और बुरे दोनों गुण होते हैं। जो अच्छे पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लेते हैं, वे जीवन में सफल होते हैं। अपने जीवन में बस कुछ करने के सपने मत देखो, बल्कि कुछ महान करने के सपने देखो।
  5. ज़िंदगी खेलती भी उसी के साथ है जो खिलाड़ी बेहतरीन होता है।
  6. दर्द सबके एक से हैं, मगर हौंसले सबके अलग अलग हैं।
  7. कोई हताश होकर बिखर जाता है, तो कई संघर्ष करके निखर जाता है।
  8. मेरे लिए काम करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है, और मैं उसमें अपनी जान डाल देता हूँ, जो अगले अवसर के द्वार खोल देता है।
  9. एक गरीब परिवार का बेटा आज तुम्हारे सामने खड़ा है, यही प्रजातंत्र की ताकत है।
  10. असफलता मुझे तब तक नहीं मिल सकती, जब तक मेरी सफलता पाने की इच्छा मज़बूत है।

माना कि अँधेरा घना है, लेकिन दिया जलाना कहाँ मना है?



Web Title: Modiji ke fifty quotes, Prime Minister Narendra Modi's Inspirational Quotes, Sentences

vayam.app




Post a Comment

Previous Post Next Post