दिवाली पर चीनी सामान का विरोध- Poem by Ramesh Kumar Sharma

 "विषय:- दिवाली पर चीनी सामान का विरोध


स्वदेशी के मूल मंत्र को

जन-जन तक पहुंचाना है।

चाइना वस्तुओं का बहिष्कार कर

स्वदेशी को आगे बढ़ाना है।।


भारत राष्ट्र की समृद्धि में

हम सब का सहयोग जरूरी है।

विदेशों का मुंह ताकना

सबसे बड़ी कमजोरी है।।


स्वाभिमान भारत बनाना है

स्वदेशी को अपनाना है।

बाहर विदेशों में हम

निर्यात कर सके ऐसा उद्योग लगाना है।।


सरस राष्ट्र प्रेमी है मित्रों

मिलजुल कर हम साथ रहे।

भारत  को आओ फिर से

सोने की चिड़िया बनाना है।।


उन्नति के शिखर पर हमको

भारत को पहुंचाना है।

मोहताज नहीं एक स्वच्छ

सुंदर भारत हमे बनाना है।।


- रमेश कुमार शर्मा (सारस)

"



Web Title:  Poem by Ramesh Kumar Sharma , Vayam official blog content

vayam.app




Post a Comment

Previous Post Next Post