कसम लो आज भारत माता की - Poem by Dr kusam Dogra

 

"कसम लो आज भारत माता की

कसम लो आज संपूर्ण देश वासियों की

कसम लो आज अपने जिगर की

पीछे जो कुछ हो गया

आगे नहीं दोहराएंगे

चीन से आए सामान के 

मोह को हम छुड़ाएंगे

आने वाली है दीवाली

अंग्रेजी हकूमत की तरह चीनी सामान की

हम ईंट से ईंट बजवाएंगे


हम ही अपने देश की अर्थव्यवस्था को

और समृद्ध बनाएंगे

हम ही अपने देश में रोजगार को 

और उन्नत करवाएंगे

हम ही अपने देशवासियों को

और खुशहाल बनाएंगे

हम ही जन जन तक इस पैगाम को

और आगे तक पहुंचाएंगे

आने वाली है दीवाली

अंग्रेजी हकूमत की तरह चीनी सामान की

हम ईंट से ईंट  बजवाएंगे


तुम भूल ना जाना चीन की नीयत को

वो सस्ते में आपको खरीदता है

उसकी वस्तुओं की चकाचौंध से

अपना जमीर नही बिकवाएंगे

अपने देश में रहकर हम स्वदेशी को

अपनाएंगे, देश का सम्मान बढ़ाएंगे

आने वाली है दीवाली

अंग्रेजी हकूमत की तरह चीनियों की 

हम ईंट से ईंट बजवाएंगे......✍️. Dr kusam Dogra Pathankot pb

"


Web Title:  Poem by Dr kusam Dogra  , Vayam official blog content

vayam.app




Post a Comment

Previous Post Next Post