हिन्दी भारत की शान- Poem by Arun Chakraborty

 "    

             शीर्षक-हिन्दी भारत की शान


हिन्दी मेरे  हिन्दुस्तान की शान है

हिन्दी भारतीय शिक्षा  का मान है

हिन्दी सनातन धर्म की पहचान है

हिन्दी मेरी मातृभाषा मेरी जान है


हम अगर हिन्दी अपनी भूल जाएंगे

हिन्दुस्तान का  राष्ट्रगान कैसे गायेगें

शिकागो में हिंदी ध्वजा लहराया था

क्या हम विवेकानंद को भूल जाएंगे


हिन्दी से बना  मेरा यह हिन्द देश

इसके आगे नही टिकता है विदेश

हिन्दी भाषा ही  मेरे देश की शान 

जिसमें गाया जाता सदैव राष्ट्रगान


भारत की  हिन्दी  भाषा  है महान 

इसीलिए  तो है मेरा भारत  महान 

तो  हिन्दी का करो  सदैव सम्मान

हिंदी भाषा सब भाषाओं में महान


हिन्दी बोलना क्यों अब कठिन हो गया 

अंग्रेजी भाषा का  क्यों महत्व बढ़ गया

हिंदी सभ्यता संस्कृति छिन्न भिन्न हो रही 

तभी हिंदी का सफर अब कठिन हो गया 


रचनाकार-कवि अरुण चक्रवर्ती 



Web Title: Poem by Arun Chakraborty


आत्मनिर्भर दिवाली की दो प्रतियोगिताओं (कविता-प्रतियोगिता एवं लेखन-प्रतियोगिता) में भाग लें. 2,100/- का प्रथम पुरस्कार... अपनी रचनायें जल्दी भेजें ... 

vayam.app




Post a Comment

Previous Post Next Post